फर्रुखाबाद पत्नी के सामने पति ने लगाई फंसी, चार महीने के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला शांति नगर में रविवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब 28 वर्षीय राहुल बाथम ने पत्नी के सामने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के द्वारा आत्महत्या की वजह पति-पत्नी के बीच विवाद बताई जा रही है। परिवार वालों के अनुसार, राहुल का अपनी पत्नी रोली से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

फर्रुखाबाद
मृतक राहुल बाथम का फाइल फोटो

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांसें

घटना की जानकारी मिलते ही राहुल को परिजन आनन-फानन में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

परिवार का सहारा बनकर कर रहा था मजदूरी

राहुल बाथम अपने पिता सूरज बाथम और मां रूप रानी के साथ रहता था। पिता ने बताया कि राहुल मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह घर का इकलौता बेटा था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसी पर थी। राहुल की पत्नी रोली ने बताया कि रविवार को दोनों के बीच झगड़ा और मारपीट हुई थी, जिसके बाद राहुल ने यह कदम उठाया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक राहुल के दो छोटे बच्चे हैं। एक मात्र चार महीने का है, जबकि दूसरा थोड़ा बड़ा है। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल कभी-कभी शराब का सेवन भी करता था, लेकिन वह मेहनती और परिवार के प्रति जिम्मेदार था।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें