कायमगंज में टला बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक बिजली के पोल से टकराया

शनिवार की शाम जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर के ट्रांसपोर्ट चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पीएनबी बैंक के पास लगे बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विद्युत पोल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और विद्युत विभाग को दी। सूचना मिलते ही दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली और ट्रक को कब्जे में लिया। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं।

कायमगंज
कायमगंज

दुकानदार ने बताया कैसे हुआ हादसा

पास की दुकान चलाने वाले सचिन कोरी ने बताया कि ट्रक कम्पिल की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था। अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे पोल से टकरा गया। हादसे के वक्त पोल से एलटी लाइन में करंट प्रवाहित हो रहा था, गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

कायमगंज
कायमगंज

स्थानीय लोगों ने सड़क चौड़ी करने की मांग की

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ चुका है, लेकिन सड़क अब भी संकरी है। लोगों ने मार्ग चौड़ीकरण और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें