फर्रुखाबाद : कायमगंज में श्री बालाजी दीवाने परिवार का 51वां सुंदरकांड पाठ भक्तिमय माहौल में संपन्न, भजनों और डांडिया पर झूमे श्रद्धालु

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज में श्री बालाजी दीवाने परिवार की ओर से आयोजित 51वां मासिक संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ, पूजा-अर्चना और पारंपरिक डांडिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। भव्य रूप से सजाए गए बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण के बीच सहभागिता की।

कायमगंज
कायमगंज

भव्य पूजन-अर्चन और अखंड ज्योति से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत पीयूष अग्रवाल और प्रियंका अग्रवाल ने श्री बालाजी महाराज के विग्रह का विधि-विधान से पूजन-अर्चन और माल्यार्पण करके की। इसके बाद पावन अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कायमगंज
कायमगंज

आकर्षक सजावट से सजा बाबा का दरबार

बालकृष्ण श्रीवास्तव, अनार सिंह, अनिल कुमार और विमल ने कई दिनों के प्रयास से बाबा के दरबार को आकर्षक रूप दिया। हर्षित अग्रवाल ने विद्युत सज्जा की जिम्मेदारी निभाई। दरबार की सुंदर सजावट ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन को बेहतर बनाने में सिया शर्मा, मनोज कौशल और रुचि का भी विशेष सहयोग रहा।

कायमगंज
कायमगंज

सुंदरकांड पाठ और भजनों ने बांधा समां

प्रियंका अग्रवाल ने मधुर स्वर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया। इसके बाद मनोज कौशल ने श्री राधारानी के भजनों से भक्तिमय माहौल बनाया। वहीं, शारदीय नवरात्र के अवसर पर सिया शर्मा और रुचि ने माता रानी के भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने पाठ व भजन संध्या का आनंद लिया।

कायमगंज
कायमगंज

हनुमान चालीसा, आरती और डांडिया के साथ समापन

सुंदरकांड पाठ के बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और आरती संपन्न हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पारंपरिक डांडिया और गरबा नृत्य में भाग लेकर उत्सव का आनंद लिया। अंत में जलपान और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 51वें मासिक आयोजन में भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला।

कायमगंज
कायमगंज

सुंदरकांड के दौरान मौजूद रहे

बता देती सुंदरकांड के दौरान व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष रोहित गुप्ता, एआरपी अनुराग पाठक, पीयूष अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, संजय बंसल, शंभूशरण अग्रवाल, अमित अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, ज्योति श्याम गौड़, जसविंदर सिंह, राजीव गुप्ता, नीरज अग्रवाल, शिरीष गुप्ता, मृदुल अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, विजय गुप्ता, विजय विक्रम सिंह यादव, शैलेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, पवन कौशल, मंगलम शुक्ला, अनार सिंह, विमल, ऋषभ, प्रियंका अग्रवाल, गौरी अग्रवाल, सीमा गुप्ता, सिया शर्मा, रुचि, प्रिया अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, शुभी अग्रवाल, कामिनी अग्रवाल, रश्मि दुबे, हेमा अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, विशाखा अग्रवाल, पूनम गुप्ता, शिखा अग्रवाल, नीलम गुप्ता, पिंकी गुप्ता, रितु गुप्ता, रश्मि कौशल, रुक्मणी गंगवार, बीना अग्रवाल, महक अग्रवाल, अनु अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, किरण गुप्ता, मान्या अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें