फर्रुखाबाद : कायमगंज में आशा बहुओं की हड़ताल के बीच पुलिस बुलाने पर हंगामा, स्वास्थ्य सेवाएं हुईं प्रभावित – अधिकारियों के समझाने के बाद खुला कोल्ड चैन का ताला

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीते 17 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठी आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जमकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिसर में पुलिस बुला ली गई। आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वे रोजाना अस्पताल और प्रसव कक्ष के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराती हैं, इसके बावजूद उनके खिलाफ ऐसा रवैया अपनाया गया।

फोन न उठने और कोल्ड चेन में ताला लगाने की वजह से बढ़ा विवाद

आशा संगिनी की जिलाध्यक्ष शिप्रा सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि वे रोजाना की तरह कोल्ड चेन रूम का गेट खुलवाकर अस्पताल व प्रसव कक्ष के लिए वैक्सीन दिलवाती हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने वैक्सीन लेने वाले कर्मचारी अमित को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। कुछ देर इंतजार करने के बाद कार्यकर्ताओं ने कोल्ड चेन पर ताला लगा दिया। आरोप है कि इसके तुरंत बाद प्रतिरक्षण अधिकारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी फैल गई।

कायमगंज
कायमगंज

टीकाकरण कार्य रहा ठप, अधिकारियों ने शुरू की जांच

दूसरी ओर, प्रतिरक्षण अधिकारी रामनरेश का कहना है कि कोल्ड चेन पर ताला लगाए जाने की वजह से अस्पताल का टीकाकरण और प्रसव कक्ष में होने वाला टीकाकरण प्रभावित हुआ। अधीक्षक और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस को सूचना दी गई थी। वहीं अधीक्षक डॉक्टर विपिन कुमार ने बताया कि वैक्सीन न मिल पाने के कारण टीकाकरण कार्य बाधित हुआ है। वही वीडियो विनोद कुमार गौड़ और क्षेत्राधिकारी ने सरकारी कार्य में बाधा डालने पर कानूनी कार्रवाई करने को कहा। जिसके बाद अधीक्षक डॉक्टर विपिन और प्रतिरक्षण अधिकारी रामनरेश ने बातचीत कर शाम को 4:00 बजे कोल्ड चेन का ताला खुलवाया।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें