फर्रुखाबाद : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सड़क पर उतरी सपा, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रामपुर की मशहूर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को गिराने के आदेश के बाद पूरे प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में फर्रुखाबाद में भी समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। सपा अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अगुवाई में कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट के जरिए महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा और इस कार्रवाई को तुरंत रोकने की मांग की।

छात्रों के भविष्य पर मंडराया संकट

सपा नेताओं ने साफ कहा कि 38 इमारतों को ढहाने की तैयारी सीधे तौर पर हजारों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य पर हमला है। यूनिवर्सिटी इलाके के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम कर रही है। सपा का आरोप है कि राजनीतिक रंजिश और बदले की भावना से प्रेरित होकर शिक्षा के इस बड़े केंद्र को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे गरीब बच्चों के हाथों से कलम छीनने की कोशिश हो रही है।

नियमों का हवाला, कार्रवाई को बताया गैर-कानूनी

ज्ञापन में सपा ने तकनीकी और कानूनी तथ्य सामने रखते हुए कहा कि जब यूनिवर्सिटी का निर्माण हुआ था, तब सींगनखेड़ा गांव रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी या आर.बी. एक्ट के दायरे में आता ही नहीं था। यह क्षेत्र 27 सितंबर 2024 को रामपुर विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया, जबकि इमारतें उससे बहुत पहले ही बन चुकी थीं। ऐसे में पुराने निर्माण पर नए नियम लागू करके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी तरह से नियम-विरुद्ध और अनुचित है।

राज्यपाल से हस्तक्षेप की गुहार

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से अपील की है कि छात्रों और आम जनता के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए इस बुलडोजर कार्रवाई के आदेश को तुरंत रद्द किया जाए। सपा नेताओं का कहना है कि अगर जमीन या निर्माण को लेकर कोई कानूनी विवाद है, तो उसका हल बातचीत और सही कानूनी प्रक्रिया से निकाला जाना चाहिए, न कि शिक्षा के मंदिर पर बुलडोजर चलाकर।

ज्ञापन के दौरान मौजूद रहे 

आपको बता दें कि ज्ञापन के दौरान समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान के साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री/जिलाध्यक्ष राम सेवक सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, प्रदेश सचिव/पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, हाजी अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम, डॉ0 जेपी वर्मा, सिराजुल अफाक मुन्ना, कमल हसन, डॉ0 नवरंग सिंह यादव, मुदस्सिर खां सभासद, रफी अंसारी सभासद, छोटे अंसारी सभासद, रफी अहमद, मुजाहिद अंसारी, पवन कठेरिया प्रधान, चांद खान, रवि पांडे, अनुराग यादव, अमित कठेरिया, फैजल खान, ओम प्रकाश शर्मा, रामशरण कठेरिया, इजहार खां, देवेंद्र सिंह यादव, फुरकान अहमद, इरफान खान, शाहरुख, अमित यादव, शिवम पटेल, मिर्जा समीर वेग, जितेंद्र यादव सिरौली, रामपाल सिंह यादव, अरविंद कुशवाहा, रिजवान, बीना शर्मा, बिल्लू श्रीवास्तव, माजिद अली, राजपाल यादव, फारूक अली, अजीम खान, रोशन खान, मुशीर खान, रमजान मंसूरी, इरफान, फैजान खान, आलम शेख आदि सैकड़ों पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें