फर्रुखाबाद : बिजली के तार और पंखे उड़ाने वाले 5 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, पिकअप गाड़ी भी जब्त

जनपद फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना पुलिस ने बिजली के उपकरण और तार चोरी करने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करके पांच आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी का भारी सामान और घटना में इस्तेमाल की गई एक पिकअप गाड़ी भी बरामद की गई है।

2 लाख के माल पर साफ किया था हाथ

पुलिस के अनुसार, बीती 30 जून 2026 को स्वामी आत्मानंद केबल स्टोर से करीब 2 लाख रुपए की कीमत के 40 पंखे, एक कूलर मोटर और अन्य सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने कबूला कि उन्होंने करीब डेढ़ महीने पहले इस चोरी को अंजाम दिया था। चोर इस माल को बाजार में बेचने की फिराक में घूम रहे थे, लेकिन बेचने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

चोरों के पास से मिला सामान और लगीं सख्त धाराएं

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहंशाह, सलीम शाह, चांद बाबू, अल्लू उर्फ चमन और कल्लू के रूप में हुई है, जो सभी फर्रुखाबाद के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से 40 पंखे, 120 पंखुड़ियां, कूलर मोटर, पुराना वायर और पंखे खोलने के औजार बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा बढ़ाकर उन्हें जेल भेजने की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें