फर्रुखाबाद : पांचाल घाट पर गंगा नदी में तड़पकर मरीं हजारों मछलियां, श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप

शुक्रवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद में स्थित प्रसिद्ध पांचाल घाट पर एक बेहद चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। यहाँ दुर्वासा ऋषि आश्रम के सामने गंगा नदी के पानी में अचानक भारी संख्या में मछलियां मरी हुई तैरती नजर आईं। हमेशा की तरह जब सुबह श्रद्धालु और स्थानीय लोग गंगा स्नान करने के लिए घाट पर पहुंचे, तो पानी की सतह पर तैरती इन मृत मछलियों को देखकर हर कोई दंग रह गया। देखते ही देखते घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

आस्था को लगा ठेस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बता दें कि पांचाल घाट एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहाँ लोग रोजाना बड़ी आस्था के साथ आते हैं और मछलियों को दाना खिलाते हैं। ऐसे में इतनी मछलियों की मौत से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। स्थानीय लोगों और गंगा पुत्रों ने तुरंत मौके का मुआयना किया। कुछ श्रद्धालुओं ने इस दर्दनाक मंजर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

क्या गड्ढे में फंसने से गई जान? प्रशासन साध कर बैठा है चुप्पी

इस हैरान कर देने वाली घटना की जानकारी तुरंत जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। स्थानीय स्तर पर यह आशंका जताई जा रही है कि गंगा किनारे बने एक बड़े गड्ढे में पानी का बहाव रुकने की वजह से ऑक्सीजन कम हो गई होगी और मछलियां वहां फंसकर मर गईं। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे लोगों में सस्पेंस और नाराजगी दोनों बढ़ती जा रही है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें