फर्रुखाबाद : चाय को लेकर मां से हुआ विवाद, महिला ने खाया जहरीला पदार्थ – इलाज के दौरान मौत

मंगलवार को जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र में मां से चाय को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों से आनन फानन में अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चाय बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद 

मृतक महिला की पहचान क्षेत्र के गांव रसीदाबाद निवासी श्रीरामपाल की 32 वर्षीय पुत्री स्नेहलता के रूप में हुई। बता दें कि स्नेहलता का सुबह अपनी मां सुनीता से चाय बनने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

गंभीर हालत में परिजन स्नेहलता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना।

14 साल से मायके में रह रही थी मृतका

मृतका के पिता श्रीरामपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका का विवाह जनपद कासगंज के थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव गड़का निवासी विजेंद्र पाल से हुआ था। शादी के बाद ससुरालीजन से विवाद के बाद वह पिछले 14 वर्षों से मायके में रह रही थी। बता दें कि मृतक महिला का अपने ससुराल पक्ष से दहेज को लेकर मुकदमा चल रहा था।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें