फर्रुखाबाद : शराब नहीं पिलाई तो दबंगों ने सिपाही को बेल्टों से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

फर्रुखाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज में पुलिस लाइन के पास स्थित एक शराब ठेके पर कुछ दबंग युवकों ने एक पुलिस सिपाही की बेल्ट और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। घायल सिपाही राजीव कुमार, जो मूल रूप से अलीगढ़ के निवासी हैं, रहम की भीख मांगते रहे लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

शराब न पिलाने पर शुरू हुआ खूनी खेल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिपाही राजीव कुमार दोपहर के समय किराना दुकान के पास मौजूद थे, तभी बिजली ठेकेदार के भाई आशु श्रीवास्तव और उसके साथियों ने सिपाही से शराब पिलाने की मांग की। जब सिपाही ने इससे साफ इनकार कर दिया, तो युवक गाली-गलौज पर उतर आए। विरोध करने पर दबंगों ने सिपाही को घेर लिया और बेल्टों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। दबंगई का आलम यह था कि आरोपी खुद ही पिटाई का वीडियो बनाकर मोहल्ले में दिखाते रहे, जो बाद में इंटरनेट पर वायरल हो गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पुलिस की कार्रवाई : मुख्य आरोपी गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने और मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। फतेहगढ़ कोतवाली में पीड़ित सिपाही की तहरीर पर बिजली ठेकेदार के भाई आशु श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, राशिद और मौरम अली के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच तेज कर दी गई है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें