फर्रूखाबाद : इटावा-बरेली हाईवे पर कैंटर ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौत – परिवार में मचा कोहराम

Farrukhabad News : बुधवार की दोपहर जनपद फर्रूखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

फर्रूखाबाद
मृतक सचिन का फाइल फोटो

बाइक से ससुराल से लौट रहा था मृतक

बता दें कि अमृतपुर क्षेत्र के गांव नगला हूसा निवासी मलिखान का 32 वर्षीय सचिन अपने साथी बाबूजी उर्फ आमोज के साथ हरदोई स्थित ससुराल से वापस लौट रहे थे। रास्ते में अपनी मौसी के घर रुकने के बाद जब वे दोनों बाइक से घर के लिए निकले, तभी जमापुर के पास तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे को देख आसपास राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप घायल दोनों युवकों को एंबुलेंस की मदद से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर जाना डॉक्टर ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद सचिन को मृत घोषित कर दिया।

फर्रूखाबाद
फर्रूखाबाद

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सचिन की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक सचिन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और खेती-बाड़ी में अपने पिता का हाथ बटाता था। मृतक आपके पीछे पत्नी रामा और चार छोटे बच्चों दीक्षा, प्रतीक्षा, मानव और एक छोटा बेटा को छोड़ गए हैं। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फर्रूखाबाद दर्पण
फर्रूखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें