फर्रुखाबाद : डीएम ने की रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की समीक्षा, पात्र लाभार्थियों को समय पर सहायता देने के निर्देश

Farrukhabad News : बुधवार को जनपद फर्रूखाबाद के फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में ‘उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना’ की समीक्षा बैठक आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक व अन्य अनुमन्य सहायता को समय पर और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराना रहा।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

लापरवाही पर जिलाधिकारी का सख्त रुख

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत आने वाले सभी आवेदनों की नियमानुसार जांच की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शासन की मंशा के अनुरूप पात्रों को समयबद्ध लाभ मिलेगा।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

विगत माह प्राप्त हुए कुल 31 आवेदन

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि योजना के तहत पिछले महीने कुल 31 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 3 आवेदन धारा 376 डी/70(1), 4 आवेदन दहेज मृत्यु और 24 आवेदन पॉक्सो एक्ट से संबंधित हैं। जिलाधिकारी ने इन सभी लंबित मामलों की कागजी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर राहत राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

बैठक में मुख्य अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्रा, संयुक्त निदेशक अभियोजन एन.बी. पाठक, महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी और क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजेश कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें