फर्रुखाबाद : सीपी विद्या निकेतन में ‘भविष्य की उड़ान’ प्रोग्राम – जानें 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनाने का पूरा प्लान

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित सीपी विद्या निकेतन में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों और उनके पेरेंट्स के लिए “भविष्य की उड़ान” नाम से एक खास ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल और पेरेंट्स के बीच बेहतर तालमेल बनाना था, ताकि बच्चों को आने वाली बोर्ड परीक्षाओं और कॉम्पिटिशन के लिए सही तरीके से तैयार किया जा सके।

अगस्त से यूनिट टेस्ट और दिसंबर-जनवरी में होंगे प्री-बोर्ड एग्जाम

कार्यक्रम की शुरुआत उप-प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने नए सेशन 2026-27 का स्टडी प्लान शेयर करते हुए बताया कि इस साल पढ़ाई “कांसेप्ट टू कंपेटेंसी” थीम पर होगी। अप्रैल से जुलाई तक बच्चों का बेस मजबूत कर दिया गया है। अब अगस्त से रेगुलर यूनिट टेस्ट होंगे, जबकि दिसंबर और जनवरी में दो प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराकर बच्चों की तैयारी को परखा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा में 20 फीसदी सवाल ‘कंपेटेंसी बेस्ड’ (योग्यता आधारित) होंगे, जिसकी खास तैयारी कराई जा रही है।

कायमगंज
कायमगंज

सिर्फ नंबर नहीं, बच्चे का ओवरऑल डेवलपमेंट जरूरी: डॉ. मिथिलेश अग्रवाल

C.P. ग्रुप ऑफ स्कूल्स की डायरेक्टर डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि 10वीं और 12वीं की पढ़ाई सिर्फ एक एग्जाम नहीं, बल्कि बच्चों के करियर का टर्निंग प्वाइंट है। हमारा लक्ष्य केवल अच्छे नंबर दिलाना नहीं, बल्कि बच्चों को एक जिम्मेदार, आत्मविश्वासी और संस्कारी नागरिक बनाना है। इसके लिए स्कूल और पेरेंट्स को एक टीम की तरह मिलकर काम करना होगा। कार्यक्रम में दो छात्रों तेजस और यथार्थ अरोड़ा के गीतों ने सभी का दिल जीत लिया।

कायमगंज
कायमगंज

टीमवर्क से ही बनेगा टॉपर: प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेई

प्रोग्राम में 300 से अधिक पेरेंट्स ने हिस्सा लिया और स्कूल के अनुशासन व पढ़ाई के तरीके की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेई ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि “टीमवर्क से ही टॉपर बनेगा”। स्कूल और पेरेंट्स मिलकर बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करते रहेंगे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें