फर्रुखाबाद : पुरानी रंजिश में युवक की पीट पीटकर हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पुरानी रंजिश में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने वाले वॉन्टेड आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत राजेपुर थाना पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस कार्रवाई के बाद से इलाके के बदमाशों में खौफ का माहौल है।

घर के बाहर बेंच पर लेटे युवक पर हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

पूरा मामला राजेपुर क्षेत्र के गांव उजरामु की है। मृतक श्यामवीर प्रताप सिंह उर्फ सोनू बादल अक्सर एक जगह काम के सिलसिले में आते जाते रहते थे। बीते 18 जून को सोनू अपने घर के बाहर बिजली के खंभे के पास लगी बेंच पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही आरोपी सौरभ ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उन पर अचानक हमला बोल दिया। आरोपियों ने सोनू को जातिसूचक गालियां दीं और लाठी-डंडों से इतना पीटा कि वह मरणासन्न हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

कड़ी धाराओं में केस दर्ज, अब कोर्ट में सच उगलेगा शातिर आरोपी

सोनू की मौत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (हत्या) को केस में शामिल किया। सब-इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह, कांस्टेबल अनूप और पवन कुमार की मुस्तैद टीम ने जाल बिछाकर मुख्य आरोपी सौरभ को दबोच लिया। हालांकि, पूछताछ में शातिर आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए अपना जुर्म स्वीकार नहीं किया है और वकील के जरिए सीधे कोर्ट में बयान देने की बात कही है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण

फर्रुखाबाद : मारपीट में घायल युवक की कानपुर में इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम – पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें