फर्रुखाबाद : कायमगंज कोतवाली के नवनियुक्त कोतवाल ने टेका ‘कोतवालेश्वर हनुमान जी’ के दरबार में मत्था, मांगी सुख-शांति की आशीष

गुरुवार को जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज कोतवाली के नवनियुक्त प्रभारी (SHO) विनोद कुमार शुक्ला ने कार्यभार संभालने के बाद सबसे पहले श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा का शुभारंभ मंदिर के महंत व प्रबंधक संगम शाक्य ने गणेश वंदना के साथ कराया। इसके बाद प्रभु श्री राम और संकटमोचन हनुमान जी की विशेष आरती हुई।

कायमगंज
कायमगंज

मंदिर कमेटी ने किया भव्य स्वागत, दी मंगलकामनाएं

नवनियुक्त कोतवाल का मंदिर परिसर में जोरदार स्वागत हुआ। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल, कोषाध्यक्ष अशोक गंगवार और अन्य सदस्यों ने उन्हें हनुमान जी महाराज की प्रतिमा भेंट की और राम नाम की पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जितेंद्र रस्तोगी और संगम शाक्य ने नए कोतवाल के सफल और सुखद कार्यकाल की कामना की। पूरा मंदिर परिसर हनुमान जी के जयकारों से गूंज उठा।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें